कोल्ड ड्रिंक लदी हुई ट्रक भैरव स्थान थाना क्षेत्र के खररक गांव के समीप एनएच 27 पर पलट गई। यह ट्रक पूर्णिया से दरभंगा की ओर जा रही थी। घटना सुबह 3:00 बजे के आसपास की है। घटना में चालक और खलासी दोनों बाल बाल बचे हैं। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि एनएच पर एक ट्रक पहले से खड़ी थी, पीछे से जा रही ट्रक टकड़ाई और डिवाइडर फांद कर माइलस्टोन वॉल के पिलर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दूसरे ट्रक का चक्का और धूरा सभी कुछ खुलकर के अलग हो गया था। सूचना पर एनएच की सेफ्टी वाहन पहुंची और ट्रक को साइड कर किया। ट्रक चालक मुरलीगंज निवासी पप्पू और खलासी अजय कुमार ने बताया कि सुबह के समय की घटना है। हम लोग सुरक्षित हैं। ट्रक मालिक और कोल्ड ड्रिंक मलिक को सूचना दी गई है। थाना के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि एनएच जाम की कोई समस्या नहीं थी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन से गंतव्य तक भेज दिया गया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया