बिहार,
विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर ,राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है , इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं ।
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु आमजनों के बीच ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा प्रचार प्रसार करते हुए व्यापक रूप से जागरूकता फैलाई जा रही है ।
महिला हॉकी मैच की विस्तृत जानकारी हेतु हॉकी राजगीर 2024 ऐप का लॉन्चिंग किया गया ।
ट्रॉफी यात्रा के अवसर पर नालंदा खंडहर से गुब्बारा छोड़कर जागरूकता फैलाई गई ।
स्काउट गाइड,एन सीसी, हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा
ट्रॉफी यात्रा को सफल बनाया गया ।
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन,खानपान व्यवस्था ,परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था , प्रचार प्रसार , पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता,अपर समाहर्ता आपदा,अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उपसमाहर्ता ,जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी , डीपीओ आईसीडीएस सहित मीडिया ,भारी संख्या में महिला/ पुरुष दर्शक गण आदि उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया