*रामगढ़ (कैमूर)*
कैमूर : जन सुराज लगातार बिहार में एक व्यवस्थित और सुंदर राज्य के निर्माण के लिए जनता का समर्थन जुटा रहा है। बिहार के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर सहित अन्य प्रमुख नेता और उम्मीदवार ग्राउंड जीरो पर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा लगातार पैदल यात्रा कर क्षेत्र में जन समर्थन जुटा रहे हैं। उनकी इस यात्रा में जनता की आंखों में जन सुराज के रूप में एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है। पदयात्रा के दौरान पार्टी ने आरोप लगाया है कि एनडीए के नेता लगातार प्रशांत किशोर की कल्याणकारी नीतियों पर बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि राज्य में शराबबंदी के नाम पर नीतीश सरकार का ढोंग उजागर हो रहा है। बिहार के कैमूर जिले में हाल ही में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत की घटना हुई, जिसमें परिवार का कहना है कि मौत जहरीली शराब पीने से हुई। इसी तरह, सिवान और सारण में भी जहरीली शराब पीने से मौतों की खबरें सामने आई थी, जो बिहार में इस त्योहार के समय को मातम में बदल चुका हैं।

कैमूर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री ने शराबबंदी का ढोंग किया है। अगर प्रशासन सच में जिम्मेदारी से शराबबंदी लागू करना चाहता, तो यह पूरी तरह से संभव था। लेकिन, बिहार के हर कोने से जहरीली शराब से मौत की खबरें आती हैं।
उन्होंने आगे कहा, भाजपा या राजद जब गठबंधन में होते हैं तो शराबबंदी का जिक्र नहीं करते हैं। लेकिन जैसे ही गठबंधन टूटती है, शराबबंदी की बातें उठाने लगते हैं। हमने इस मुद्दे पर एक साल पहले भी आवाज उठाई थी, और मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए मुआवजे की मांग की थी। हालांकि, मुआवजे से उन परिवारों का दर्द कम नहीं हो सकता। सुशील सिंह कुशवाहा ने नीतीश सरकार से अपील की है कि इस ढोंग को बंद करें और जनता को सुरक्षित एवं स्वच्छ शासन देने के प्रति प्रतिबद्ध हों। उनका कहना है कि बिहार में रोजाना अवैध शराब की ढुलाई हो रही है, उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध शराब के नाम पर केवल कमजोर वर्ग के लोगों को पकड़कर उन पर अत्याचार किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की और कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए इन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया