BPSC TRE-4 में सीट बढ़ाने की मांग पर गरमाया माहौल
✒️कुमुद रंजन सिंह, अधिवक्ता
पटना: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-4) की मांग को लेकर सोमवार को पटना की सड़कों पर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में अभ्यर्थी पटना कॉलेज कैंपस से मार्च निकालते हुए भिखना पहाड़ी और डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़े। प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की।
सीएम के पुराने वादे पर सवाल
- अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने ट्वीट का कटआउट लेकर विरोध जताया।
- उनका आरोप है कि सीएम ने लाखों पदों पर बहाली का वादा किया था, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी जानबूझकर परीक्षा में देरी कर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं।
- परीक्षा के टलने से बेरोजगार युवाओं का भविष्य अधर में लटका है।
डोमिसाइल नीति पर विवाद
- छात्रों का कहना है कि डोमिसाइल नीति लागू होने से पहले लाखों पदों पर बहाली की बातें होती थीं।
- अब शिक्षा मंत्री सिर्फ 27,910 पदों की बात कर रहे हैं।
- अभ्यर्थियों का आरोप है कि यह बिहार के युवाओं के साथ छल है।
1.20 लाख पदों पर बहाली की मांग
- छात्र नेता दिलीप ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने 1.20 लाख पदों पर बहाली का आश्वासन दिया था।
- अगर सरकार सिर्फ 27 हजार पदों पर ही परीक्षा कराएगी तो यह धोखा होगा।
- उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिसंबर से पहले TRE-4 की परीक्षा नहीं हुई तो लाखों अभ्यर्थी चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे।
राजधानी में तनाव, सड़कों पर जाम
- प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
- बेली रोड और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन गई।
- आंदोलन से साफ है कि शिक्षक बहाली चौथे चरण का मुद्दा अब केवल रोजगार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह बिहार की राजनीति का बड़ा सवाल बन गया है।

कुमुद रंजन सिंह, पत्रकार, की कलम से !


बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस