आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा, कई योजनाओं को मिली हरी झंडी
✒️कुमुद रंजन सिंह, अधिवक्ता
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि से लेकर औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार, शवदाह गृह निर्माण, विवाह मंडप योजना और गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने तक कई बड़े फैसले शामिल हैं।
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा
- सेविका का मानदेय ₹7000 से बढ़ाकर ₹9000
- सहायिका का मानदेय ₹4000 से बढ़ाकर ₹4500
- इसके लिए ₹345.19 करोड़ की स्वीकृति
6 शहरों में एलपीजी आधारित शवदाह गृह
- पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में बनेगा शवदाह गृह
- भूमि 33 वर्षों के लिए इशा फाउंडेशन, कोयंबटूर को लीज पर दी जाएगी
औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार
- मुंगेर में 466.49 एकड़ भूमि अधिग्रहण
- लगभग ₹1.25 अरब की स्वीकृति
विवाह मंडप योजना
- सभी 8053 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप
- प्रारंभिक चरण में ₹50 करोड़ की स्वीकृति
गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट
- मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना
- ₹1 अरब की स्वीकृति
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना
- 2 वर्षों के लिए ₹31.50 करोड़
- 121 फेलोज का चयन होगा
अन्य प्रमुख फैसले
- आपदा राहत कोष 2026 तक बढ़ाकर ₹31689.50 करोड़ किया गया
- 3303 राजस्व कर्मचारियों के पदों का सृजन
- जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना लागू
- नगर पालिका विधि सेवा नियमावली 2025 की स्वीकृति
- 176 नए थानों में CCTV कैमरे, ₹280 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

कुमुद रंजन सिंह, पत्रकार, की कलम से ! 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस