जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आज अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में लखनौर-मधेपुर मार्ग स्थित इजरायलपुर के समीप मत्स्य विभाग द्वारा प्रस्तावित जलकुंभी निस्तारण एवं खाद निर्माण केंद्र का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में अग्रेत्तर करवाई तेजी के साथ करने का निर्देश दिया।
विद्यालय की साफसफाई पर जिलाधिकारी का असंतोष
निरीक्षण के दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय, भारावती (लखनौर) में साफ-सफाई की कमी एवं लैबोरेट्री बंद पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए डीपीओ सर्व शिक्षा को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा विद्यालय का गहन निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
पैक्स गोदाम बंद मिला, जांच का आदेश
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर, फुलपरास का निरीक्षण किया, जहां पैक्स गोदाम बंद पाया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, फुलपरास को इस मामले की जांच कर अविलंब प्रतिवेदन देने का आदेश दिया।
विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के क्रम में डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।
आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने केजरीवाल उच्च विद्यालय, झंझारपुर एवं श्रीकृष्ण यादव प्लस टू उच्च विद्यालय, फुलपरास में डिस्पैच सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित कार्यों में थोड़ी दी भी लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है। जवाबदेही तय कर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।———–

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया