मधुबनी, 16 सितंबर 2025।
आगामी दुर्गा पूजा सहित सभी महत्वपूर्ण पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले या असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है।
प्रशासन के प्रमुख निर्देश
- सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।
- डीजे, आपत्तिजनक गीत, स्लोगन और अश्लील डांस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- मूर्ति विसर्जन निर्धारित रूट और समय पर ही किया जाएगा।
- सभी आयोजन समितियों को संबंधित थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
- ड्रोन कैमरे और वीडियोग्राफी से विसर्जन जुलूस की निगरानी की जाएगी।
- सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी।
- पंडालों में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन किया जाएगा।
- भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग बनाए जाएँ।
स्वच्छता पर विशेष जोर
नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने कहा कि पूजा पंडालों और उसके आसपास गंदगी न फैलाई जाए। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का बैनर सभी पूजा पंडालों पर लगाया जाएगा।
शांति समिति की राय
शांति समिति के सदस्यों ने भी कहा कि सभी धर्म और समाज के सहयोग से जिले में शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में दुर्गा पूजा सहित सभी पर्व-त्योहार मनाए जाएँगे।
बैठक में डीडीसी सुमन प्रसाद साह, एडीएम मुकेश रंजन, एडीएम आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, डिप्टी मेयर, सभी एसडीओ व एसडीपीओ सहित समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया