समाज कल्याण क्लब गुमती ब्राह्मण टोल स्थित श्रीकृष्णाटमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा तो होती ही है, तीन दिनों तक पूजा प्रागंण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रहती है। बीती बुधवार की रात इस प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मिथिला रत्न कुंज बिहारी मिश्र और उनकी टीम ने ऐसी नृत्य संगीत का समां बांधा कि लोग भाव विभोर हो गए। हजारों दर्शक इस कदर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सू मधूर संगीत सून लीन हो गए कि उन्हें पता हीं नहीं चला कि रात कब बीत गई । मिथिला रत्न कुंज बिहारी मिश्र एक से बढ़कर एक भजन और बधैया गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रोता घंटों नाचते और झुमते नजर आए। फिर सु प्रसिद्ध गायिका सोमया मिश्रा ने तो एक से बढ़कर एक मैथिली लोकगीत से श्रोताओं को झूमने के लिए विवस कर दिया। इसी तरह दरभंगा से पहुंची प्रिया प्रशांत झा ने अपने संगीत पर युवाओं के दिलों की धड़कन तेज कर दी। इस टीम में दरभंगा से पहुंचे पती पत्नी की जोड़ी ने शानदार भाव नृत्य दिखाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। ये जोड़ी एक नहीं बल्कि कई भाव नृत्य की प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ जय जय भैरवी भाव नृत्य से हुआ। आरम्भ में तिरपति शाकिया ने भजन गाकर समां बांधने का भरपूर प्रयास की। भजन के बाद कुंज बिहारी मिश्र की पछिया बहैया आ कनियां याद अबैया लोकगीत से एक बार फिर श्रोता उछलने को मजबूर हो गये। वहीं सोमया मिश्रा ने पनिया के जहाज से पटनिया बनि अई हे पिया लेने अईह हो झुमका पंजाब से लोग रात भर झुमते रहे। इस भव्य और सुसभ्य सांस्कृतिक समारोह में भारी संख्या में महिलाएं और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। गुरूवार संध्या विसर्जन के बाद क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिमा विसर्जन के लिए जो विदाई समारोह का आयोजन किया गया था उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है । हजारों लोग इस यात्रा में शामिल तो थे हीं पालकी बड़ी बड़ी गाड़ियों के साथ हाथी घोड़ा सहित अनेक साधन उपलब्ध थे। प्रतिमा विसर्जन के साथ तीन दिवसीय समारोह का समापन हो गया।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी