10 सितंबर को मधुबनी जिला मुख्यालय एवं कई स्थानों पर होगा कार्यक्रम का आयोजन, लाइव वेबकास्टिंग की होगी व्यवस्था
जून माह से ही ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर पेंशन हुआ अब ₹1100 प्रतिमाह
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत सभी छः प्रकार की दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून 2025 से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता और संबल प्रदान करना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो तथा उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।
10 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सभी छः प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत तीसरी बार नई दर से पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाने के अवसर पर जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगे। इससे पहले 10 अगस्त को बढ़ी हुई पेंशन की राशि का भी हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।
विदित हो कि पूरे मधुबनी जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभुकगण सुनेंगे तथा लाभान्वित होंगे। यह कार्यक्रम सभी बुनियाद केंद्रों पर भी आयोजित किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र को दी गयी है।
जिले के संपूर्ण कार्यक्रमों के संपादन हेतु अपर समाहर्ता, मधुबनी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने कहा कि इसकी पूरी निगरानी एवं मोनिटरिंग के लिये कंट्रोल रूम बनाया गया, जहां से पर्यवेक्षण भी करवाया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस