गया/बोधगया, 22 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर आयोजित गया जिले की विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है।

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा –
“बहुत खुशी की बात है कि आज बिहार को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात मिल रही है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को नमन करता हूं और धन्यवाद करता हूं।”
विकास कार्यों का उल्लेख
नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में गया और आसपास के क्षेत्रों में कराए गए प्रमुख कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि –
- फल्गु नदी पर रबड़ डैम और सीता सेतु का निर्माण कराया गया है।
- महाबोधि में सांस्कृतिक केंद्र बनवाया गया है।
- बेगूसराय के सिमरिया में बने नवनिर्मित पुल का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री करेंगे।
“गया को गयाजी बनाया”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा पर गया का नाम गयाजी कर दिया गया है। अब एक ओर बोधगया है और दूसरी ओर गयाजी। उन्होंने कहा कि जब 24 नवंबर 2005 को उनकी सरकार बनी थी, उस समय यहां की स्थिति बहुत खराब थी। “पहले कोई ठीक कपड़ा भी पहनता था जी… अब सब बदल गया है। पूरे बिहार में कानून का राज है और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।”
सामाजिक योजनाओं का जिक्र
नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की हालिया उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि महिलाओं, विधवाओं और वृद्धों की पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क हर क्षेत्र में काम हो रहा है और बिहार लगातार प्रगति कर रहा है।
नीतीश कुमार के भाषण ने एक ओर प्रधानमंत्री का स्वागत किया तो दूसरी ओर बिहार के विकास कार्यों का ब्यौरा भी पेश किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया