मधुबनी (बिहार):
मधुबनी जिले में उद्योग विभाग के एमएसएमई मित्र मो. मुसाहिद को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को उद्योग केंद्र मधुबनी में हुई।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री लघु योजना के तहत पेपर पास कराने के नाम पर आरोपी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले की शिकायत साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी सुशील कुमार ने निगरानी विभाग को दी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी की विशेष टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को उद्योग केंद्र मधुबनी में आरोपी मो. मुसाहिद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते ही रंगे हाथ धर दबोचा।
पूछताछ जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए सर्किट हाउस में रखा गया है। निगरानी विभाग के अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।
इलाके में चर्चा तेज
इस गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। उद्योग विभाग से जुड़े लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
आगे की कार्रवाई
निगरानी विभाग ने साफ किया है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया