वीरेन्द्र दत्त / फुलपरास(मधुबनी)
सरकारी निर्देशानुसार अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास अंतर्गत रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति के गठन हेतु मंगलवार पूर्वाह्न अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ट में पूर्व सूचना के आधार पर बैठक आयोजित की गई। रोगी कल्याण समिति के पदेन अध्यक्ष के तौर पर बैठक की अध्यक्षता करते अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आकेएस के शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति का गठन किया। शासी निकाय की बैठक में वरीय उप समाहर्त्ता के तौर पर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता शारंग पाणि पांडेय,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद द्वारा नामित वार्ड पार्षद गगन देव कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डा0 आफताब आलम एवं डा0 महिमा, सीडीपीओ,प्रखंड परियोजना प्रबंधक,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा समिति के पदेन सचिव सह अस्पताल के उपाधीक्षक डा0 राम नरेश चौधरी सम्मिलित हुए। वहीं रोगी कल्याण समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक में पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी,सचिव सह उपाधीक्षक डा0 राम नरेश चौधरी,सदस्य सचिव डा0 आफताब आलम,अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक,एनजीओ के प्रतिनिधी,जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी,अस्पताल के लेखापाल बैजू कृष्ण भारती,महिला चिकित्सक डा0 महिमा,जीएनएम संजू कुमारी आदि सदस्य शामिल हुए।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी