
झंझारपुर मेडिकल कॉलेज के मजदूर सोमवार को हड़ताल पर रहे। निर्माण कार्य पूरी तरह ठप्प रहा। मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड से मजदूर की पिटाई को लेकर आक्रोश बढ़ गया था। घटना रविवार की रात हुई। सिक्यूरिटी गार्ड ने छबिला साह नामक मजदूर की पिटाई कर दी। उसे बचाने आए मजदूर के मेट रितनेश कुमार की भी पिटाई की गई। उसे लोहे के रोड से पीटा गया। पीठ पर और छाती पर रॉड के लाल निशान सोमवार को भी पूरी तरह दिख रहा था। रात में तो मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन सुवह जब अन्य मजदूरों को जानकारी मिली तो सभी ने काम बंद कर दिया। प्रबंधक के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यालय में मौजूद एसिसटेंट मैनेजर व्रजमोहन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन सिक्यूरिटी गार्ड को उसके एजेंसी से कहा कर तुरंत ही नौकरी से हटवा दिया। उन्होने बताया कि हटाए गए सिक्यूरिटी गार्ड नवीन झा, मुकेश कुमार एवं राजा कुमार है। उन्होने कहा कि निर्माण एजेंसी को इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। वेवजह हंगामा किया जाना ठीक नहीं है। यह इन लोगों का आपसी मामला था जिससे हमारा काम प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा कि तीन गॉर्ड को हटा दिया गया है। दूसरी तरफ मजदूर यह मांग कर रहे थे कि सोमवार को उनकी दैनिक मजदूरी एवं खाना वगैरह के पैसे निर्माण एजेंसी दे। सहायक प्रबंधक ने कहा कि वे कंपनी के वरीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। सोमवार को साइट पर प्रोजेक्ट मैनेजर नहीं थे। घटना के बावत बताया गया कि रविवार रात छवीला साह नामक मजदूर बाहर से मोबाईल पर बात करते हुए आया और रूम का ताला खोलने लगा। मोबाईल पर वह किसी से अपशब्द में बात कर रहा था। इसी बात को लेकर सिक्यूरिटी गार्ड ने उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी।बचाने आये लेवर मेट रितनेश कुमार के शरीर पर चोट के निशान भी बने हुए हैं। सहायक प्रबंधक ने बताया कि वे पूरे मामले को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं। कॉलेज कैंपस में हंगामा की बात सुनकर किसी ने 112 पर फोन किया था। पुलिस भी पहुंची थी। मगर पुलिस से किसी तरह की किसी ने कोई शिकायत नहीं की।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी