पिछले दो दिनों से पहले बुंदा बुंदी फिर झमाझम बारिश से पानी पानी हुआ मधुबनी। शहर में जल जमाव से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त। नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में लगातार हो रही बारिश से जल जमाव की भीषण समस्या उत्पन्न हो गयी है। सड़क पर पानी तो बह ही रहा है लोगों के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। इन्द्र देव इतने मेहमान हैं कि वर्षा के लिए तरस रहा मधुबनी को पानी में डुबा दिया है। हर वर्ष बरसात के दिनों में मधुबनी शहर में की स्थिति नारकीय बन जाती है। इस वर्ष गणिमत रहा कि पूरे बरसात के समय भारी बारिश कभी नहीं हुई। जल जमाव तो जगह जगह दिखा लेकिन ऐसी स्थिति इस वर्ष कभी नहीं आई। पिछले 36 घंटों से यहां रुक रुक कर बारिश हो रही है लोग जरूरी काम से हीं घर से निकल रहे हैं नहीं तो घरों में दुबके हुए हैं। ऐसे समय में मवेशी बच्चे और महिलाओं को भारी कठिनाई होती है। मधुबनी के साथ विडम्बना है कि यहां जल जमाव की समस्या नासूर बन चुका है। अब बात करते हैं भौवारा पुरानी दुर्गा मंदिर के आस पास के मुहल्ले का जहां पहले से हीं जल जमाव से वहां के लोग परेशान थे अब बारिश होने से स्थिति और बिगड़ गई है। भौवारा के सभी नीचले हिस्से में जल जमाव संकट उत्पन्न कर दिया है। प्रगति नगर कालोनी और इसके आस में भी पानी का जमावड़ा लग गया है। बुद्ध नगर कालौनी और चकदह में भी कमोवेश यही हाल है। स्टेशन रोड और महिला कालेज रोड भी पानी में डूबा हुआ है। गिलेशन बाजार और महाराज गंज में भी भारी बारिश होने और जल जमाव से लोग संकट में जी रहे हैं। गदियानी और इसके आसपास की सड़कों पर घूंटने भर पानी पार कर लोग आ जा रहे हैं। लहेरियागज और संतुनगर में भी पूरी तरह जल जमाव से प्रभावित है। जहां तक विनोदानंद झा कालोनी और आदर्श कालोनी की बात है तो यहां बिना बारिश का हीं जल जमाव रहता है। फिलहाल तो ऐसी स्थिति है कि सड़क हीं बल्कि कई घरों में पानी चूस गया है। अगर बारिश नहीं रुकी तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। कमोवेश यही हाल नगर निगम विस्तारित क्षेत्रों की है यहां भी जल जमाव भयावह रूप ले लिया है।

नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन जल निकासी को लेकर बैठक दर बैठक तो करता है लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाता है। तीनों मुख्य कैनाल गाद और कचरा से भड़ा पड़ा है। नाले और टुटी सड़कों से शहर वासी पहले से परेशान हैं। डीएम साहब को भी घर से निकल कर शहर की स्थिति को देखना चाहिए। मेयर को अपने अपने पार्षदों के साथ बैठक कर इसके निराकरण के लिए नगर आयुक्त और कनीय अभियंता सहित नगर निगम कर्मियों को उचित दिशा निर्देश देना चाहिए नहीं तो और अधिक बारिश होने पर स्थित और खराब हो सकती है। गरीब असहाय और मजदूरों के लिए यह समय बहुत कष्टकारी बन गया है। देखिए जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन शहरवासियों को इस संकट से उबारने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी