
मधुबनी | जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के लोहिया घोघरडीहा रोड के पास अपराधियो ने एक युवक के ऊपर गोली मारकर गंभीर रूप से किया। घायल को अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान पहचान सिसवा बरही गांव निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि मोहम्मद शकील शाम को घर से दवा लेने के लिए बाजार आया हुआ था, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगो ने उसके ऊपर गोली चला दिया। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लोगो ने देखा कि युवक को गोली लगी हुई है और वो जमीन पर गिरा परा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए फुलपरास अस्पताल ले जाने लगा तभी अस्पताल ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गई, युवक के मौत की पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर ने किया।
मृतक युवक के परिजन ने बताया कि कई वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था, परिजनों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या की आसंका जताई है। मृतक युवक मोहम्मद शकील फुलपरास एसडीओ के वाहन चालक था।
वही इस घटना की जानकारी फुलपरास थाना को दिया, सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रकिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। वही पुलिस पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी