
मधुबनी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन मधुबनी में पार्टी का झंडोत्तोलन कर मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिश्र सहित दर्जनों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडे को सलामी दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज गौरवशाली 138 वर्ष पूरा कर 139वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस का देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद नभ, थल, जल, वायु सभी क्षेत्रों में चतुर्दिक विकास कर एक नया आयाम स्थापित किया। चाहे वह इसरो की स्थापना हो या भावा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, एम्स हो या आईआईटी, बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो या सत्ता का विकेंद्री करण। कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज की स्थापना कर मनरेगा द्वारा करोड़ों लोगों को रोजगार देने की व्यवस्था की, देश में रेलवे और हवाई अड्डे जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अनेको कार्य किया।
उन्होंने कहा कि विकास करने की बात को कांग्रेस ने बखूबी अंजाम दिया। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि आज केंद्र की सत्ता में बैठी अहंकारी सरकार विपक्ष मुक्त भारत की सपना देख रही है। भाजपा की जुमलेबाज सरकार अलोकतांत्रिक ढंग से सभी संवैधानिक संस्थाओं को कुचलकर खत्म करने का कुत्सित षडयंत्र कर रही है। विपक्षी सांसदों को सदन अपनी बात तक नहीं रखने दिया जा रहा है।
यही कारण है की हमारे देश के जन नेता राहुल गांधी जी को भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब 6200 किलोमीटर की भारत न्याय यात्रा करना पड़ रहा है। जिससे, गांव के गरीब गुरबा हो या शोषित वंचित समाज हो सबको समान न्याय मिल सके। लेकिन, केंद्र में इस भाजपा सरकार के रहते कतई संभव नहीं है। इसलिए केंद्र की अलोकतांत्रिक संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में भाग लेनेवालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति रमन झा बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा रूपम, अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महादेव मिश्र, उप महापौर अमानुल्लाह खान, कृष्णकांत झा गुड्डू, सत्येंद्र पासवान, विजय राउत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद, किसान सेल के अध्यक्ष अशोक कुमार, राज्य प्रतिनिधि एफ झा, प्रजापति झा, अनिल चंद्र झा, विश्वनाथ पासवान, विजय कृष्ण झा, विनय कुमार झा, अकिल अंजुम, मो साबिर,सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाग लिया।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती विशेष
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण