वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
प्रखंड के बथनाहा पंचायत में गुरुवार करीब बारह बजे आसमान से वर्षा के साथ मौत बनकर गिरे ठनका की घटना ने कहर बरपाया। बथनाहा गांव के सरेह में एक साथ चार अलग अलग जगहों पर ठनका गिरने से खेतों में धान की रोपनी करते तीन लोगों की तत्काल मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गये। पीड़ितों की देखभाल और अस्पताल तक पॅहुचाने में लगे पंचायत के मुखिया नूतन कुमारी के पति शशि भूषण कामत ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे।

इसी बीच अलग अलग तीन चार स्थानों पर एक साथ ठनका गिरने से आशिया खातून(42) पति मोती मंसूरी, मकून मंसूरी (70) पिता फौदार मंसूरी तथा अल्लाउद्दीन उर्फ कारी साफी (32) पिता सुखाय साफी सभी निवासी बथनाहा की मौत हो चुकी है। जबकि गांव के ही सुदामा देवी(45) पति रामाकांत कामत,तेतरी खातून(40) पति मो0 लडन,नसीमा खातून(30) पति साबीर साफी,मकीना खातून(20) पति इम्तियाज,गुलशन खातून(35) पति मो0 शमीम,राम कुमारी देवी(40) पति मनोज साह, रजीदा खातून(35) पति सोबराती साफी,मदीना खातून(60) पति सबितुल्ला मंसूरी तथा मनोज साह(40) पिता डोमी साह वज्रपात की घटना में घायल हैं। जिनका ईलाज खुटौना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।घटना की जानकारी होते ही पूर्व मुखिया जीबछ परसैला,पुलिस अधिकारी एवं ग्रामीण पीड़ितों की मदद हेतु घटना स्थल पर पहुॅच कर लोगों की सहायता में लगे हैं।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी