दरभंगा।
दरभंगा, दिल्ली से दरभंगा और मुम्बई से दरभंगा रूट पर इंडिगो की पहली उड़ान 12 दिसंबर से होने वाली है। इसकी सूचना जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया X पर शेयर कर मिथिलांकजल के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने सोसल मीडिया X पर लिखा है हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा से दिल्ली के बीच इंडिगो की प्रतिदिन की उड़ान के लिए आज शाम से बुकिंग शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान 12 दिसंबर को होगी। इससे पहले दरभंगा से मुंबई के बीच इंडिगो के उड़ान की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दरभंगा एयरपोर्ट से देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच हवाई यात्रा सुलभ होने से जहां उत्तर बिहार के लाखो लोगों को लाभ होगा वहीं मिथिला के विकास को बल मिलेगा।
बतादें की जदयू नेता संजय झा दरभंगा इंडिगो की उड़ान सेवा शीघ्र बहाल करने को लेकर केंद्रीय नागरिक उदयन मंत्री से बातचीत करते हुए विमानों के उड़ान भरने के लिए टाइम स्लॉट को दिलवाने का काम किया था।

फिलहाल एक दिसंबर के लिए इंडिगो की मुंबई-दरभंगा फ्लाइट का टिकट 6,233 रुपए में उपलब्ध है। वहीं, एक दिसंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 7,115 रुपए में टिकटों की बुकिंग चल रही है दरभंगा-दिल्ली रूट के लिए भी इंडिगो को विमानों के परिचालन के लिए स्लॉट मिल गया है। दोनों शहरों के बीच भी एक दिसंबर से रोज विमानों का परिचालन होना है। इसके लिए आज शाम से टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
दरभंगा और मुंबई के बीच इंडिगो की ओर से बुकिंग शुरू हो जाने से यात्रियों में हर्ष है। इस रूट पर फिलहाल केवल स्पाइसजेट के विमान का परिचालन होता है। त्योहारों के समय में टिकटों की कीमत आसमान छूने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। एक दिसंबर से दो विमानन कंपनियों की सेवा मिलने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की संख्या बढ़ने से केवल दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के लोगों को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि सीमांचल से लेकर नेपाल के तराई इलाके के लोगों की यात्रा भी आसान हो जाएगी। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया आदि जिलों से यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचते हैं। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से भी यात्री यहां आते हैं। अंतिम समय में उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ता था।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया