गुरूदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस, हाजीपुर, वैशाली का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। गुरुदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस, हाजीपुर, वैशाली की स्थापना राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए की गयी थी। संस्थान परिवार के सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत से आज संस्थान पारा मेडिकल एवं नर्सिंग के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी संस्थान बनता जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री एस. के. पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल के आने के बाद डॉक्टरों और नर्सों की उपयोगिता का पता चला, इस महामारी के समय स्वास्थकर्मियों का कार्य काफी सराहनीय रहा। 
कार्यकर्म के अंत में इस वर्ष उतीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया