राजनगर, मधुबनी,
राज परिसर स्थित गिरिजा मंदिर में जनसुराज राजनगर प्रखंड कार्यवाहक समिति की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर जनसुराज जिला कार्यवाहक समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केशव भंडारी, संगठन महासचिव मो. कबीरुद्दीन, जिला महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, अनुमंडल अध्यक्ष सुजन कान्त ठाकुर, महिला नेतृत्वकर्ता सविता चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शेखर सुमन, आंध्राठाड़ी प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा समेत 135 से अधिक लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रखंड समिति के लिए प्रमुख पदों की घोषणा की गई:
– अजीत राय को प्रखंड संगठन महासचिव
– सुभाष कुमार मिश्र को प्रखंड अध्यक्ष
– गुणानंद यादव को मुख्य प्रवक्ता
– मो. अरमान को युवा अध्यक्ष
– रीना ठाकुर को महिला अध्यक्ष
– इंजीनियर दिवाकर रजक को प्रखंड संयोजक
साथ ही, 9 उपाध्यक्षों और 251 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई।
सभी उपस्थित जनसुराज कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मधुबनी जिले की 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया। इसके साथ ही, मिशन 1 करोड़ सदस्यता अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी