मधुबनी
जिला मुख्यालय में आज सदर एसडीओ अश्विनी कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। मुहर्रम में जिस रास्ते तजिया जूलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला जायेगा उन्ही मार्गों पर फ़्लैश मार्च निकाला गया है ताकि मुहर्रम में शांति व्यवस्था कायम रहे। एसडीएम अश्विनी कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम को शांति पूर्ण माहौल में मनायें और जो रूट तय किए गए हैं उसका पालन जरूर करें। एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा कि है कि शहर के कुछ जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। कल तजिया जूलूस जिन रास्तों से निकलेगी उन रास्तों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। उन्होंने भी लोगों से अपील की है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनायें। शहर में जूलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी तरह की तैयारी प्रशासन द्वारा कर लिए जाने की बात इन्होंने कहीं है। पहले मुहर्रम को लेकर शहर के गणमान्य लोगों के साथ नगर थाना परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे। मधुबनी शहर में कभी भी मुहर्रम या रामनवमी जूलूस के दौरान किसी भी तरह का कोई भी अप्रिय या अशोभनीय घटना नहीं घटी है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे को हमेशा सहयोग करते आ रहे हैं। इस बार भी ऐसा हीं हो इसके लिए प्रशासन को दोनों समुदाय के लोग भरोसा देते रहे हैं। तजिया जूलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती है और इस जूलूस में हिन्दू समाज के लोगों का भी सहयोग रहता है। हालांकि इस बार तजिया जूलूस में डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। प्रशासन के साथ आम जनों को भरोसा है कि मधुबनी इस बार भी पहले की तरह मुहर्रम में शांति व्यवस्था कायम रखकर मिशाल कायम करेगा।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी