वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
उमस भरी चमड़ी जला देने वाली गर्मी और सावन में उड़ते धूल से लोगों में परेशानी देखी जा रही है। दिन हो या रात भीषण गर्मी से लोगों को चैन नहीं है। सबसे बुरा हाल किसानों का है। शुरुआती दौर में हुई वर्षा से मूंग और गर्मा सब्जियों की खेती तो चैपट हुई ही अब खरीफ (अगहनी) की फसल को लेकर किसान बेहाल हैं। प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी तक का पद रिक्त पड़ा है। प्रभार में नोडल कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार विभागीय कार्यों का संपादन कर रहे हैं। प्रखंड के नौ हजार नौ सौ छियासठ हेक्टेयर भूमि में धान की फसल के आच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक आधे जमीन भी आबाद नहीं हो पाये हैं। नहरों से सिंचाई की यहाॅ कोई व्यवस्था नहीं है। अमूमन सारे के सारे राजकीय सरकारी नलकूप विभागीय कुब्यवस्था के भेंट चढ़ चुके हैं और ठप पड़े हैं। निजी बोरिंग से पटवन कर जैसे तैसे किसानों ने जिन खेतों में घान के बिचड़ों की रोपनी की है वे सारे सूखने के कगार पर है। श्रम समय और पैसों की बर्वादी से आक्रांत अन्नदाता आज वर्षा हेतु आसमान को निहार रहे हैं। पर उमड़ते घुमड़ते काले बादलों वाले मेघ है कि बरस नहीं रहा है।लोगों की माने तो आमतौर पर पूख नक्षत्र के समाप्ति तक किसान धान की रोपनी प्रायः पूर्ण कर लेते रहे हैं। पर इस बार परिस्थितियाॅ बिल्कुल विपरित दिख रही है। जानकार बताते हैं कि सरकार द्वारा डीजल अनुदान हेतु आॅन लाईन पोर्टल भी काम नहीं कर रहा है। उन्नत कृषि हेतु तमाम सरकारी तामझाम यहाॅ फेल दिख रहे हैं। किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी