वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
तेज हवा,पानी(वर्षा) और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के बीच यहॉ अलौकिक तारतम्य है। हल्की सी भी तेज हवा चली और बिजली गई जैसी जुमला यहॉ लोगों के जुबान पर देखा जा सकता है। उपर से कहीं वर्षा पानी और तूफानी हवा का मंजर हो तो फिर कहना ही क्या है ? जिसका एहसास शुक्रवार को यहॉ के लोगों को प्रातःकाल से ही हो रहा है। सुबह से जारी आंधीनुमाा तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति की ब्यवस्था यहॉ ठप पड़ी है। बिजली कर्मियों के पुरजोर कोशिशें भी आपूर्ति ब्यवस्था को बहाल करने में नाकामयाब साबित हो रही है।अलग अलग फीडरों को काटकर बार बार ट्रायल लिया जा रहा है पर बिजली है कि उपभोक्ताओं के द्वार ठहरती ही नहीं ! छम से आती है और छमाक से चली जा रही है। फुलपरास पावर सव स्टेशन के सात 11 के.भी.ए आउटगोइंग फीडरों से जुड़े तकरीबन छब्बीस हजार उपभोक्ता आज विद्युत आपूर्ति में ब्यवधान का खामियाजा भुगतने को विवश हैं। विभाग के तमाम मानव बल और अधिकारी सुबह से इसे सुधारने में लगे हैं। परंतु आपूर्ति को बहाल कर पाना समाचार प्रेषण के समय तक संभव नहीं हो पा रहा है। एक अनार और सौ बीमार वाली स्थिति बनी है। जब एक दिन के तेज हवा से यह हाल है तो आगे आंधी पानी और हथिया झटक जैसी पूरी बरसात अभी बांकी है! सूत्रों की माने तो तमाम आउटगोईंग 11 के.भी फीडरों के तार लुंज पुंज हाल में हैं। उपर से पेड़ों की टहनियों आदि के स्पर्श से बार बार विद्युत आपूर्ति ब्यवस्था में व्यवधान होता दिखता है। जिस पर ध्यान देने की जरुरत बताई जा रही है। ताकि आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी