वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
फुलपरास बाजार में सड़कों के अतिक्रमण के कारण पिछले करीब डेढ़ घंटे से जाम की स्थिति बनी है। थाना के समीप वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के अंडरपास के निकट से इलाहाबाद बैंक के पुराने बिल्डिंग तक सड़क पर अपार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क के दानों ओर दूकाने पहले से तो है ही कई जगहों पर बाजार की दूकानें सड़कों के किनारे तक पहुंच गई है। वहीं सड़क के किनारे कई जगह जल जमाव के कारण गड्ढ़े भी बन गए है।

वाहनों,ऑटो एवं दुपहिया वाहनों के बेतरतीब और मनमाने परिचालन के कारण जाम की स्थिति और अधिक दुरुह बनी है। वाहनों के आने जाने में परेशानी हो रही है। जिसे देखने वाले जिम्मेवार लोग तक आमजनों की इस परेशानी से बेखबर दिख रहे है। रक्षा बंधन का दिन हाने के कारण आज सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी दिख रही है। जाम की स्थिति उत्पन्न होने से अस्पताल के एम्बुलेंस भी जाम में फंसा है। पैदल यात्रियों तक को आने जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय थाना पुलिस की पहल से करीब दो घंटे बाद जाम की स्थिति हटी एवं सड़क पर यातायात सामान्य हो पाया।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी