मधुबनी
श्रावण मास के दौरान जिले में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं मेला आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने संयुक्त आदेश के तहत सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 245 स्थानो पर 490 दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो को प्रतिनियुक्त किया है। काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की है। डीएम-एसपी ने चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों एवं कांवरियों के गुजरने वाले मार्गों पर विशेष रूप से निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए हैं। सांप्रदायिक सौहार्द किको बिगाड़ने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी चयनित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं ड्राप गेट के निर्माण का भी निर्देश दिया है।इसके अतिरिक्त सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी बरते जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों को फैलाने के प्रयास को रोका जा सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे। उन्होंने कहा है कि जैसे ही कोई अप्पतिजनक एवं अफवाह फैलाने ,सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले पोस्ट नजर आता है तो तुरंत अपने वरीय अधिकारियो को सूचित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छोटी-छोटी घटनाओं को भी पूरी गंभीरता से लेकर उसपर संज्ञान ले तथा उसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को भी दे।उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। रोस्टर के हिसाब से अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित क्षेत्र के शांति व्यवस्था की सूचना प्रत्येक 2 घंटे पर जिलाधिकारी के आवास स्थित गोपनीय कार्यालय के दूरभाष देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा दल, विद्युत आपूर्ति, गश्ती दल आदि के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियो ग्राफी द्वारा कड़ी नजर रखी जायेगी वही सादे लिबास में भी पुलिस बल की भी तैनाती होगी। निर्धारित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी तथा इसका सख्ती से अनुपालन करवाने का निर्देश भी दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम सोमवारी के एक दिन पूर्व 21 जुलाई रविवार को अपराह्न 12 बजे नगर भवन मधुबनी में सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियो एवं पुलिस पदाधिकारियो की विस्तृत रूप से ब्रीफिंग होगी ,जिसमे विधिव्यवस्था संधारण को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए जायेंगे। अपर समाहर्ता शैलेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि विधिव्यवस्था के वरीय प्रभारी बनाये गए है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी