किसानों, महिलाओं और श्रमिक परिवारों से की सीधी बातचीत
मधुबनी, 03 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंडौल अंचल के नाहर भगवतीपुर स्थित किसान श्री मिहिर कुमार झा की मखाना उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मखाना उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया को करीब से देखा और इकाई में कार्यरत श्रमिकों तथा किसान से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से मखाना उत्पादन की उत्पादकता बढ़ाने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उपायों पर विशेष चर्चा की।

महिलाओं और श्रमिक परिवारों का फीडबैक
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मखाना उत्पादन से जुड़ी महिलाओं – रेणु देवी, पन्ना देवी सहित अन्य से संवाद कर उनके अनुभव और समस्याओं को सुना। साथ ही इकाई में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई और शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

तालाब में मखाना खेती का अवलोकन
इसके बाद जिलाधिकारी झंझारपुर अंचल स्थित रैयाम पश्चिमी पहुँचे और वहाँ बड़े तालाब में की जा रही मखाना खेती का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से खेती की प्रक्रिया और सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी
इस अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी, बीडीओ झंझारपुर एवं पंडौल, स्थानीय किसान व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया