कल 03 दिसम्बर 23 को, सेना बहाली के अंतिम दिन झारखंड एवं के बिहार के शेष 20 जिलों के महिला अभ्यर्थी दानापुर भर्ती रैली में होंगी शामिल
नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना /दानापुर : 02 दिसंबर 23 को बिहार के 18 जिलों (भर्ती कार्यालय दानापुर के अंतर्गत 07 जिलों तथा भर्ती कार्यालय गया के 11 जिलों ) के लगभग 450 शॉर्टलिस्टेड महिला अभ्यर्थियों ने महिला सेना पुलिस में शामिल होने के लिए अपने पूरे जोश, जुनून और जजवे के साथ दानापुर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाया।
हर दिन की तरह सुबह तीन बजे रेस्ट एरिया से महिला सेना पुलिस भर्ती रैली की शुरुआत हुई। मार्शलिंग एरिया में आगमन के पश्चात क्रमबद्व तरीके से महिला अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ , 10 फुट लॉंग जम्प तथा 3 फुट ऊंची कूद ( long jump) शामिल है।
फिजिकल टेस्ट के दौरान इनके प्रदर्शन से इन महिला अभ्यर्थियों का सेना में शामिल होकर देश सेवा का जुनून और जज्वा साफतौर पर देखने को मिला। इन तमाम फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले महिला अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच सेना अस्पताल दानापुर की ओर से तैनात महिला चिकित्सकों के द्वारा की जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सहूलियत को ध्यान में रखते हुये रैली स्थल पर पर्याप्त संख्या में पटना जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से सिविल महिला पुलिस को तैनात किया गया था ।
कल 03 दिसम्बर 23 को, सेना बहाली के अंतिम दिन झारखंड एवं के बिहार के शेष 20 जिलों के महिला अभ्यर्थी दानापुर भर्ती रैली में शामिल होंगीं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया