मधुबनी
मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के बांकी गांव निवासी शहिद अजय कुमार झा बीते दिनों मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में अजय कुमार झा शहीद हो गए, शहीद फौजी के पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है शहीद फौजी के पिता हरिचंद्र झा ने बताया कि आज के ही दिन शहिद अजय कुमार झा छुट्टी लेकर मणिपुर से सिलीगुड़ी के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन टिकट कटा का कटा ही रह गया।
शहीद अजय कुमार झा के पिता ने बताया की पिछले एक महीने पहले दामाद की सिलीगुड़ी में मौत हो गई थी जो आर्मी में नौकरी करते थे। उसी सिलसिले में आज शहीद अजय कुमार झा सिलीगुड़ी के लिए रवाना होते। अपने परिवार के लिए शहीद अजय कुमार झा कमाने वाले एक व्यक्ति था जिसे परिवार का भरन पोषण चल रहा था। परिवार की रीढ़ की गढ़ी टूट गई, शहीद अजय कुमार झा 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। पहला पोस्टिंग मौकामा में हुआ था जिसके आसाम से इनकी पोस्टिंग मणिपुर में हुई थी जोकी अब शहीद अजय कुमार झा का आखिरी पोस्टिंग बनकर रह गया।
शहीद अजय कुमार झा का पार्थिव शरीर आज देर रात अपने उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। पुरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है वही शहीद अजय कुमार झा के शहादत पर पूरे गांव के लोगो को गर्व है।
शहीद के परिवार अब सरकार से यही मांग कर रहे की परिवार के शहीद जवान के लड़के को नौकरी दे जिसे परिवार का गुजर वसर चल सके।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी