कहा – मुद्दों पर विफल भाजपा अब गाली और नौटंकी की राजनीति कर रही है
सुपौल, 03 सितम्बर 2025।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव एवं सुपौल जिला कांग्रेस ऑब्ज़र्वर कृष्णकांत झा “गुड्डू” ने आज प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह गाली-गलौज और नौटंकी को चुनावी हथियार बना रही है। झा ने कहा – “यह शर्मनाक है कि जनता को असली मुद्दों से भटकाकर गालियों और दिखावे की राजनीति परोसी जा रही है। वोट अधिकार यात्रा से भाजपा की कमर टूट चुकी है, इसलिए अब यह नौटंकी कर रही है।”
भाजपा पर कड़े सवाल
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं से कई तीखे सवाल भी पूछे—
- “प्रधानमंत्री जी, जब आपने अपनी बूढ़ी माँ को एटीएम की लाइन में खड़ा किया, तब शर्म क्यों नहीं आई?”
- “ऑपरेशन सिंदूर की कमांडर सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कहने पर आँसू क्यों नहीं निकले?”
- “सोनिया गांधी जी को विदेशी कहकर गालियाँ दी गईं, तब आँसू कहाँ थे?”
- “नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी जैसी शहादतों पर सवाल उठाते समय आँसू कहाँ थे?”
- “राहुल गांधी जी को ‘पप्पू’ कहकर अपमानित करने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, तब आँसू क्यों नहीं आए?”
“जनता सब देख रही है”
झा ने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि बिहार की जनता सब देख रही है और अब सवाल पूछ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात से आए लोग बिहार की माँ-बहनों के सिंदूर पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि असली सवालों पर चुप हैं।
उन्होंने पूछा— “आज तक पुलवामा की जाँच पूरी क्यों नहीं हुई? पहलगाम जैसी घटनाएँ आखिर क्यों होती हैं?”
“भाजपा का असली चेहरा उजागर”
कांग्रेस नेता ने कहा—
“भाजपा का असली चेहरा अब सामने आ चुका है। जब मुद्दों पर बात नहीं बनती और वोट अधिकार यात्रा से जनसमर्थन टूटता दिखता है, तो ये आँसुओं और गालियों की नौटंकी करने लगते हैं। लेकिन अब जनता इनके छल और प्रपंच को पहचान चुकी है।”

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया