
मधुबनी में एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का करें निष्पादन; मधुबनी SP सुशील कुमार ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में कई आवेदन आया जिसमें कई मामलों का SP द्वारा संबंधित पदाधिकारी से बात कर ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया ।जनता दरबार में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत, नल-नल, भूमि विवाद, राजस्व एवं अन्य समस्याओं से संबंधित मामले की सुनवाई की गई।
जनता दरबार में ग्राम खजौली के मुकेश कुमार, ग्राम- राजनगर के श्रीमती प्रतिमा कुशवाहा, ग्राम- बिस्फी से राजू शर्मा, आदि के द्वारा अपना-अपना आवेदन उप विकास आयुक्त के समक्ष दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कुछ आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया तथा अन्य आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया। सभी संबंधित विभाग को एक सप्ताह के अन्दर समस्याओं का समाधान कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में पदाधिकारी एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी