मधुबनी,
मिथिला नवजीवन अस्पताल के सौजन्य से आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि सुमन महासेठ एवं अस्पताल के निदेशक मनीष रंजन, डॉक्टर डीके ठाकुर एचआर मैनेजर श्री केशव कुमार , डॉ रामनीबास प्रसाद सिंह, रजनीश कुमार बिक्की मंडल ने दिप प्रज्वलित कर रक्तदान का शुभारंभ किया।

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष रंजन ने बताया है कि इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोग खासकर युवा रक्तदान करने शिविर में पहुंचें। मिथिला नवजीवन अस्पताल हमेशा मरीजों की सेवा को लेकर इस तरह का कार्यक्रम चलाता रहता है। मनीष रंजन ने कहा है कि आपका एक बुंद ब्लड वैसे गंभीर मरीजों को नया जीवन प्रदान करता है जो रक्त के अभाव में जान गंवा बैठते हैं।HR manager श्री केशव कुमार ने कहा रक्त दान करने से निश्चित रूप से हृदय संबंधी जोखिम को कम करने में मदद करता है और हृदय स्वस्थ हो जाता है साथ ही कैलोरी बर्न होता है जिससे मनुष्य अपने आप को तरोताजा महसूस करता है। मधुबनी सदर बल्ड बैंक प्रभारी कुणाल कौशल के संरक्षण में यह कैंप लगाया गया शिविर दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। वही अस्पताल के मैनेजर केशव कुमार और रजनीश कुमार ने कहा जो हमारे अस्पताल द्वारा प्रत्येक वर्ष हमारी संस्था दो बार रक्तदान कैंप का आयोजन करवाती है जहां गरीब नि सहाय लोगों को मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान सदर ब्लड बैंक कर्मी कंचन कुमारी, विश्वजीत कुमार व अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी