मिथिलांचल की धरती एक बार फिर अपनी अद्वितीय कला के कारण चर्चा में है। यहां के एक प्रतिभाशाली मधुबनी पेंटिंग कलाकार ने सम्पूर्ण हनुमान चालीसा को चित्रकला के माध्यम से जीवंत कर दिया है। प्रथम दोहा “श्री गुरु चरण सरोज रज…” से लेकर अंतिम दोहा “लाल देह लाली लसे…” तक प्रत्येक पंक्ति का भाव मधुबनी पेंटिंग के रूप में अंकित किया गया है।
हालांकि इस कलाकार का नाम और स्थान स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उनकी कला की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। यह कार्य न केवल कठिन है बल्कि धैर्य, गहरी समझ और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत कला साधना का उदाहरण है।
मधुबनी: संस्कृति की राजधानी
मधुबनी को यूं हीं बिहार की सांस्कृतिक राजधानी नहीं कहा जाता। यहां की भूमि ने समय-समय पर विद्वान, साहित्यकार और शिल्पकार दिए हैं। कभी यह कला सिर्फ जितवारपुर, राटी, भछछी और रसीदपुर जैसे गांवों तक सीमित थी, लेकिन आज मधुबनी पेंटिंग मिथिलांचल के घर-घर में पहुंच चुकी है।
महिलाओं की पहचान बनी यह कला
हजारों महिलाएं और युवतियां इस कला को अपनाकर अपनी आजीविका चला रही हैं और लाखों की आमदनी कर रही हैं। सरकार और संस्थानों से भी इन्हें प्रोत्साहन मिल रहा है। यही कारण है कि मधुबनी पेंटिंग अब केवल रामायण, महाभारत या सीताराम विवाह जैसे परंपरागत विषयों तक सीमित न रहकर आधुनिकता के साथ नए आयाम छू रही है।
अनूठी कल्पना का परिणाम
हनुमान चालीसा की हर चौपाई का चित्रात्मक अर्थ प्रस्तुत करना साधारण बात नहीं है। इसके लिए गहरी धार्मिक समझ, कलात्मक दृष्टि और कल्पनाशीलता की आवश्यकता होती है। कलाकार ने इसे संभव कर दिखाया है, जिससे उनकी सूझबूझ और कला साधना का पता चलता है।
सम्मान की अपेक्षा
मधुबनी पेंटिंग ने देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान बनाई है। ऐसे कलाकारों के प्रयास से यह गौरव और भी बढ़ रहा है। इस अद्भुत कार्य के लिए कलाकार को राज्य और केंद्र सरकार से पुरस्कृत किया जाना चाहिए।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी
निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल ,दरभंगा,ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण।