मधुबनी
फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा थाना अंतर्गत बसुआरी गांव में रविवार की रात में अपराधियों ने पिंटू कुमार 18वर्षीय की हत्या गोली मार कर दिया था।अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा अपराधी घटना के अंजाम देने के कारण आम लोगो में काफी दहशत का माहौल बना है ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा की बसूआरी हत्या कांड में पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है जल्द ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो जायेगा।राजद नेता सह दी रहिका सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक मधुबनी के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मा नंद यादव ने बसुआरी गांव पहुंच कर परिजन को ढाढस बंधाया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता करके जल्द मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग और जिला पदाधिकारी से मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग किया है।राजद नेता यादव ने कहा की अपराधियों के द्वार अपराधी घटना अनुमंडल क्षेत्र में बेतहाशा वृद्धि हो रही है हत्या लूट डकैती प्रतिदिन होने के कारण आम लोगो में काफी दहशत बना हुआ है वर्तमान सरकार में अपराधियों का मनोबल तीसरी आसमान पर है कभी भी कही भी लोगो की हत्या लूट की घटना किया जाता है पुलिस अपराध पर अकुश लगने में विफल साबित हो रहा है।

पिंटू कुमार की हत्या धमकी दे कर फोन करके बुलाया और तब गोली मार कर निर्मम तरीके से हत्या पर दिया इस घटना से आम लोगो में काफी दहशत बना हुआ है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग जिला पुलिस कप्तान से किया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया सभी बिंदुओं की जांच करके अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा घटना स्थल से देशी कट्टा एक बाइक दो फोन बरामद किया गया है सभी बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी