मधुबनी, 18 सितम्बर 2025।
बरुन झा: ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक जिला कमेटी की ओर से आज समाहरणालय मधुबनी पर 7 सूत्री मांगों को लेकर विशाल रैली और प्रदर्शन किया गया। मधुबनी रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यह रैली लगभग 300 कार्यकर्ताओं के साथ समाहरणालय गेट पर पहुंची और बाद में सभा में तब्दील हो गई।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कामरेड बेचन राम ने किया।
नेताओं का आरोप: केंद्र-राज्य सरकार तानाशाही रवैया अपना रही
सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य महासचिव कामरेड अमेरिका महतो ने कहा कि देश में आज केंद्र सरकार अराजकता और नफरत का माहौल फैला रही है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बिहार में लागू करने की भी मांग की।
राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने भागलपुर के पीरपेती क्षेत्र में अडानी समूह को मात्र ₹1 प्रति डिसमिल की दर से उपजाऊ जमीन दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीन कॉर्पोरेट घरानों को सौंप रही है।
सभा में जीवेश मिश्रा, कैबिनेट मंत्री (जाले विधायक), पर पत्रकार से मारपीट करने का आरोप भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि यह अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले व्यक्ति के साथ सीधा अन्याय है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी आश्चर्यजनक है।
7 सूत्री मांगें
पार्टी ने अपनी मांगों को रैली के माध्यम से दोहराया—
- सभी भूमिहीन वसाहती परिवारों को वासगीत पर्चा दिया जाए।
- भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन आवंटित की जाए।
- स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लागू OTP व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
- मनरेगा के तहत सभी मजदूरों को जोड़ा जाए और रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
- सभी मजदूरों का श्रम कार्ड श्रम विभाग से बनवाया जाए।
- सभी नौजवानों को रोजगार दिया जाए।
- बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता दिया जाए।
सभा में कई नेताओं का संबोधन
सभा को जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश, राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद हबीब अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष पंचू पासवान, जिला उपाध्यक्ष शीला देवी, सोंधारी राम, कुमार देवी, अखिलेश झा, सोनी देवी, जिला सचिव कामरेड गुड्डू मंडल, बालवीर राम, आशेश्वर पासवान, मालभोगीया देवी, मिश्रीलाल राम, छोटे राम, समुदा खातून समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
फारवर्ड ब्लॉक ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया