मधुबनी
चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता-2025 का भव्य समापन आज जिले में हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी खेल और लोकतंत्र का अद्भुत संगम देखने को मिला। खेल मैदान मतदाता जागरूकता संदेशों से गूंज उठा और उपस्थित खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं दर्शकों ने मतदान के महत्व को हृदय से आत्मसात किया।
साइकिल रेस बनी लोकतंत्र का प्रतीक
आज आयोजित अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग की साइकिल रेस में खिलाड़ियों ने मतदाता जागरूकता की विशेष टोपी पहनकर हिस्सा लिया और लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। रेस शुरू होने से पूर्व सभी उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली।
रेस की शुरुआत स्वीप कोषांग पदाधिकारी परिमल कुमार, कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंडौल ने सामूहिक रूप से ‘मतदाता जागरूकता गुब्बारा गुच्छ’ उड़ाकर तथा हरी झंडी दिखाकर की। गुब्बारे के आसमान की ओर तेजी से उड़ने के साथ ही वहां मौजूद लोगों ने कहा – “जैसे यह गुब्बारे ऊपर उठ रहे हैं, वैसे ही आगामी विधानसभा चुनाव में मधुबनी का मतदान प्रतिशत ऊँचाई छुएगा।”

हैंड सेल्फी बना आकर्षण का केंद्र
मौके पर लगाए गए हैंड सेल्फी प्वाइंट के साथ महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाई और लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाने का आग्रह किया। यह दृश्य खेल मैदान को लोकतंत्र के एक जीवंत मेले में बदल रहा था।
लोकतंत्र के प्रति नई ऊर्जा का संचार
कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों एवं खिलाड़ियों ने एक स्वर में कहा कि इस बार मधुबनी जिले से मतदान प्रतिशत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी होगी और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।इस अवसर पर नमामि गंगे के डीपीओ आनंद अंकित,बीडीओ पंडौल सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया