मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। चुनावी बिगुल बजने से पहले ही भाजपा और राजद आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और राजद नेता आसिफ अहमद के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक तापमान और चढ़ गया है।
भाजपा के फायरब्रांड विधायक बचौल ने थाने में आवेदन देकर दुर्व्यवहार और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं, जवाबी हमला करते हुए राजद के रहिका प्रखंड अध्यक्ष ने भी थाने में आवेदन देकर भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप मढ़ा है।
अब दोनों ओर से केस-मुकदमे तक बात पहुंच चुकी है और बयानबाज़ी का दौर तेज़ हो गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस विवाद के चलते बिस्फी में ध्रुवीकरण की संभावना बढ़ गई है और आगामी चुनाव में यह विवाद बड़ा मुद्दा बन सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नेताओं की इस जंग से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई है कि आम जनता भी इसे चुनावी टकराव की शुरुआत मान रही है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया