मधुबनी एसपी के आदेशानुसार जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत खिरहर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सीरियापुर की ओर से बाइक पर आ रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों को खदेड़कर धर दबोचा।
गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
दीपक कुमार यादव, पिता – श्यामचंद्र यादव, निवासी मनपौर
-
कृष्ण मोहन यादव, पिता – गणेश यादव, निवासी मनपौर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्हें खिरहर थाना क्षेत्र के भरनटोल से गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है।
एसडीपीओ अमित कुमार का बयान
घटना की पुष्टि करते हुए बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया –
“खिरहर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।”
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये दोनों कहां और किसके इशारे पर बड़ी घटना की योजना बना रहे थे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी
निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल ,दरभंगा,ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण।