मधुबनी, 20 सितम्बर 2025
भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार उर्फ अशोक सहनी ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के नेताओं द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
श्री सहनी ने कहा कि चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट दोनों ही संवैधानिक संस्थाएँ हैं। इनके निर्देशों के आलोक में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वोट चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस पार्टी ने संविधान और लोकतंत्र को बार-बार चोट पहुंचाई, वही आज लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 85 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया, जो लोकतांत्रिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल ,दरभंगा,ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण।