मधुबनी
निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर ने जिले में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यों को लेकर कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवगंगा बालिका विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 58 एवं 59 सहित कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। संबंधित मतदान केंद्रों के वैसे मतदाता जिनका नाम वर्ष 2025 की निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन के पूर्व )में शामिल था परंतु 01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है , ऐसे निर्वाचकों की प्रदर्शित सूची का भी आयुक्त द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उनके कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया,साथ ही उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आयुक्त महोदय ने अभी तक प्राप्त दावा आपत्ति,फॉर्म 6,7एवं 8 की स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि शिफ्टिंग वाले मतदाताओं से उनके मोबाइल नंबर से जरूर संपर्क करे।शिवगंगा बालिका विद्यालय के बीएलओ द्वारा आई कार्ड नहीं पहनने एवं प्रश्नों का असंतोषजनक जबाव देने के कारण आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को बीएलओ से स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित कई मतदाताओं से मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर फीड बैक भी लिया।


निर्वाचकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
ऐसे सभी निर्वाचक, जो प्रारूप प्रकाशन (दिनांक 01.08.2025) में प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे अपने ईपिक नंबर के माध्यम से कारण सहित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित सूची जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकायों के कार्यालयों एवं मतदान केन्द्रों पर भी प्रदर्शित की गई है।
यदि कोई निर्वाचक असंतुष्ट है तो वह अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ दावा प्रस्तुत कर सकता है।
जिनका नाम वर्ष 2025 की निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन के पूर्व )में शामिल था परंतु 01.08.2025 को प्रकाशित निर्वाचक सूची से विलोपित हो गया है, ऐसे निर्वाचकों की सूची विधानसभा एवं मतदान केन्द्रवार कारण सहित (मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित/अनुपस्थित/दोहरा प्रविष्टि) प्रकाशित कर दी गई है।
यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार तथा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी की आधिकारिक वेबसाइट madhubani.nic.in पर उपलब्ध है।
प्रेक्षक सह आयुक्त ने कहा कि निर्वाचक सूची का यह गहन पुनरीक्षण कार्य लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी पात्र मतदाताओं को चाहिए कि वे अपनी प्रविष्टि अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर ससमय दावा–आपत्ति प्रस्तुत कर सहयोग करें।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी