मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से बड़ी खबर आ रही है। सुबह करीब 10:10 बजे अंबेडकर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एटीएम को लूटने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी एटीएम में पैसे डालने पहुंचे थे। तभी करीब तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधी एटीएम के पास पहुँचे और शटर तोड़ने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर जब बैंक कर्मियों ने शटर उठाकर देखा, तो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की।
इस दौरान बैंक कर्मियों और अपराधियों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एटीएम का गेट का शीशा भी टूट गया। घटना देख आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुँच गए। दुकानदारों को पास आता देख और अपनी योजना नाकाम होता देख अपराधी उच्चैठ की ओर भाग निकले। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश भी की, लेकिन अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
सूचना मिलते ही बेनीपट्टी SDPO अमित कुमार मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जाँच टीम गठित की गई है।“जाँच टीम गठित की गई है और बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी SP भी बेनीपट्टी पहुँचे और एटीएम परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया