
मधुबनी जिला के विभिन्न मंदिरों सहित राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर बड़ा बाजार राउत पट्टी मंदिर पर अनंत चतुर्दशी धूमधाम एवं हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित रमन मिश्र ने मंदिर के मंहत राजेन राउत को पूरे विधि विधान एवं निष्ठा पूर्वक अनंत चतुर्दशी का पूजा पाठ संपन्न कराया। इस अवसर पर समाजसेवी और भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने कहा कि अनंत चतुर्दशी व्रत भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है इस दिन श्री हरि ( विष्णु जी) की पूजा की जाए तो 14 वर्षों तक इसका अनंत फल मिलता है पौराणिक कथा के अनुसार पांडवों को भी इस व्रत के प्रताप से खाया राजपाठ मिला था। अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है क्योंकि इस भगवान विष्णु जी के अनंत शक्ति और उनकी निरंत का प्रतीक माना जाता है अनंत शब्द का अर्थ होता है जिसका कोई अंत नहीं है। इसका मुख्य रूप से जीवन में आने वाले कठिनाइयां और दुखों का निवारण के लिए मनाया जाता है किसी दिन भगवान विष्णु की अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम नारायण राउत, राम बाबू राउत बिष्णु राउत मनोज राउत संजीव राउत छोटू राउत जगरनाथ राउत रूपेश राउत राजू राउत प्रवीण राउत राकेश राउत टूनटून राउत प्रकाश राउत सहित कई अन्य लोग एवं मां बहनें उपस्थित थे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी