मधुबनी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय में रविवार से इन्द्र पूजा का शुभारंभ हो चुका है। मधुबनी के गंगासागर काली मंदिर परिसर और सूड़ी स्कूल परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा आरम्भ हो चुका है। दोनों जगह दुकाने सजने लगी है तो तरह तरह के झुला मौत का कुआं सहित अनेक मनोरंजन के लिए जगह आवंटित कर दिया गया है। इन्द्र पूजा के दुसरे दिन आज से शुरू ही युवा महिलाओं की भीड़ आने लगी है। मधुबनी में इन्द्र पूजा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। खासकर महिलाएं और बच्चों की संख्या बहुत अधिक रहती है। पूजा समिति के लोग दस दिनों तक दिन रात मिहनत कर इस ऐतिहासिक पूजा और विशाल मेला को नियंत्रित करने में लगे रहते हैं। पुलिस प्रशासन भी दोनों जगह मुस्तैद रहती है। दस दिवसीय इन्द्र पूजा के दौरान शहर अस्त व्यस्त हो जाता है और वाहन परिचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गंगासागर तालाब स्थित इन्द्र पूजा परिसर की स्थिति भारी उमड़ने के भयावह हो जाती है। इस मेला में मनोरंजन के अलावा हर समान उपलब्ध रहता है। दो से तीन दिनों तक तो स्थिति सामान्य रहती है लेकिन चौथे दिन से इस परिसर में इतनी भीड़ उमड़ने लगती है कि इस पार से उस पार तक जाने में घंटों लग जाते हैं। मधुबनी में यह पूजा दशकों से होती आ रही है। काली मंदिर प्रांगण में तो सालों भर मेला जैसा नजारा बना रहता है। इसी तरह झंझारपुर खुटौना जयनगर बेनीपट्टी फुलपरास सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में इन्द्र पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को देर शाम स्थानीय विधायक सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पूजा और मेला का फिता काटकर शुभारंभ किया गया। युवा और बच्चे इन्द्र पूजा को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और इस दिन का इंतजार महिनों से करते रहते हैं। दस दिनों तक मधुबनी में खूब खेल तमाशा होता रहता है लोग मेला का जमकर लुत्फ उठाते हैं। गंगासागर और सूड़ी स्कूल प्रांगण में स्थापित प्रतिमा का दस दिनों तक विधि-विधान पूर्वक पूजा पंडितों द्वारा की जाती है वहीं मेला में दुकान लगाने वाले लोग पहले से ही अपना जगह तलाशने लगते हैं। जो भी हो मधुबनी में दस दिनों तक रेलमपेल की स्थिति बनी रहती है। एक दो दिनों के अन्दर यही हाल मधुबनी शहर और अन्य स्थानों पर जहां इन्द्र पूजा का आयोजन हो रहा है होने वाली है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी