वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
देश के अठहत्तरवें स्वतंत्रता दिवस का जश्न गुरुवार को लोगों ने पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। सड़कों पर उत्सवी माहौल दिखा। स्कूली बच्चों ने कहीं प्रभातफेरियॉ तो कहीं भारत माता की झांकियों को निकाल कर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया और उनके नाम पर नारे लगाये। सरकारी कार्यालयों,महाविद्यालयों एवं विद्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों,नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों तथा निजी संस्थानों समेत भारत माता के अमर शहीदों के स्मारक स्थलों एवं चौक चौराहों पर आन बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। सलामी देकर वंदे मातरम के नारे लगाये गये। मुख्य समारोह स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता शारंग पाणि पांडेय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार भी उपस्थित रहे।अधिवक्ता संघ कार्यालय परिसर में अधिवक्ता जीबछ यादव,अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी रामाकांत प्रसाद,उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अकबर अली,प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार साह,अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाध्यक्षक डा0 राम नरेश चौधरी,थाना परिसर में थानाध्यक्ष पुनि पवन कुमार सिंह,किसनीपट्टी कॉलेज में प्राचार्य देव नारायण यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। वहीं लोहिया आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,एसबीजीएस में उपेन्द्र कुमार यादव,मध्य विद्यालय फुलपरास में प्रधानाध्यापक राम कृष्ण यादव तो अंचल पुलिस कार्यालय पर इंसपेक्टर राज कपूर कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी