वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
बुधवार को भीषण गर्मी की कहर ने एक वृद्ध की जान ले ली। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरहिया थाना क्षेत्र के छजना गांव निवासी पैंसठ वर्षीय राम प्रसाद साह पिता स्व0 बुन्नी साह बुधवार अपराह्न बगल के गांव वाले किसी जान पहचान के लोग अथवा रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जारी भीषण गर्मी के कारण रास्ते में उन्हें चक्कर आ गया और जमीन पर गिर कर उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर नरहिया थाना पुलिस मौके पर पहुॅची तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेहोशी की हालत में मृतक पानी पानी बोले जा रहे थे। कुछ स्थानीय लोग जब तक पानी लाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा भी उक्त बातों की पुष्टि की गई है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी