वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास
शनिवार पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे एसएच 51 पर कालापट्टी एवं झखराही गांव के बीच लौकहा से फुलपरास की ओर आ रही एक यात्री बस और विपरित दिशा से आ रही एक बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुटौना प्रखंड के एकडारा गांव निवासी राम बहादुर पासवान के पुत्र 38 वर्षीय मिथलेश पासवान के रुप में हुई है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस शिव लोक ( बीआर 32पीए 8031) का चालक घटना के उपरांत बस छोड़ कर फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फुलपरास थाना को दी। तत्क्षण थानाध्यक्ष पुनि पवन कुमार सिंह एवं पुलिस बल घटना स्थल पर पहुॅचे। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों को पूर्व प्रमुख रुपेश चांढ़ एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ मिल-जुल कर शांत कराया गया। लाश को बस के नीचे से बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस लौकहा से फुलपरास की ओर आ रही थी तथा बाइक सवार फुलपरास की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच प्रमाद ईंट भट्ठा से करीब सौ मीटर पूरब बस और बाईक की टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार बस के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस व बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी