वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
अनुमंडल के श्रीकृष्ण यादव प्लस टू उच्च विद्यालय बरही-फुलपरास के सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में गुरुवार को नवम वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव,नपं के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव सिंह के हाथों एफएनएल कीट का वितरण किया गया।अपने संबोधन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीच सरकारी योजनाओं से मिलने वाली लाभ एवं विद्यालयों में हुए गुणात्मक सुधार को लेकर जागरूकता आई है। निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा व्यवस्था का प्रयास फलीभूत होता दिख रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों से विद्यालयों में अनुशासन पालन के साथ साथ नब्बे प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आवाह्न किया। जिससे सरकारी सभी तरह की सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल सके। वहीं प्रखंड प्रमुख एवं मुख्य पार्षद ने कहा कि बच्चों को अनुशासन बना कर विद्यालय में अपनी पढ़ाई मन लगा कर करना आवश्यक है। क्योंकि सरकार के द्वारा गुणवत्ता वाले शिक्षकों की अब नियुक्ति हुई है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मो0 अकबर अली,शिक्षक चंद्रशेखर कुमार,अनिता कुमारी,दिनेश कुमार,सुरेंद्र प्रसाद सुमन, अभय कुमार राय,सरिता कुमारी,प्रियंका कुमारी, गौतम कुमार मंडल,महेश प्रसाद,मो0 अफाक अंसारी,प्रेम कुमार सहित सैकडों की संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी