वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी),13 जुलाई
प्रखंड के गोढ़ियारी गांव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी बाबू जितेन्द्र सिंह( 90) का गुरुवार रात्रि उनके पैतृक आवास गोढ़ियारी में निधन हो गया। बढ़ती उम्र के कारण कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। मृदुल स्वभाव के धनी,पढ़े-लिखे संपत्तिशाली एवं दीन हीन गरीब गुरबों की मदद करने में सदैव अग्रसर रहने वाले एक सामाजिक पुरोधा के निधन से ग्रामीण ही नहीं अपितु उनके जान पहचान के लोगों तक में शोक व्याप्त है। अपनेे जीवित कालखंड में बड़े पुत्र रवि कुमार सिंह एवं पुत्रवधू मिंकू सिंह को पंचायत के मुखिया पद पर आसीन होते देखने का सौभाग्य भी इन्हें मिला। निधन की खबर पाकर संवेदना प्रकट करने वाले लोगों की भीड़ उनके आवास पर उमड़ती रही। उनकी सहृदयता और निश्छल स्वभाव की चर्चा करते हुए लोगों ने बताया है कि उनकी कमी का एहसास आने वाले दिनों में लोगों को लंबे समय तक होता रहेगा। जिसकी भरपाई कतई संभव नहीं हो पायेगी। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टी के अवसर पर ग्रामीणों समेत पूर्व विधायक राम कुमार यादव, सूबे के परिवहन मंत्री के पति ई0 शैलेन्द्र कुमार मंडल, धनौजा पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र कुमार,पूर्व मंखिया विजय कुमार यादव, पंसस बालाकांत यादव,सामाजिक कार्यकर्त्ता राम बाबू मिश्रा उर्फ राधे राधे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण,सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं रजनीतिक दलों के लोग शामिल रहे। जबकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,पूर्व विधायक देव नाथ यादव व गुलजार देवी,दी रहिका सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव,प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव, पूर्व प्रमुख रुपेश कुमार चांढ़,मुखिया संतोष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने गोढ़ियारी गांव के युग पुरुष के निधन पर संवेदना प्रकट की है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी