मधुबनी
अंचलों में ऑनलाइन माध्यम से भूमि मापी, परिमार्जन, एसएमएस अलर्ट सेवा तथा भू स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) हेतु आवेदन करने की सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए पंचायत में कार्यरत वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) को किया जाएगा मजबूत।
इस संबंध में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के द्वारा वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से आम रैयतों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी अंचलों में ऑनलाइन माध्यम से भूमि मापी, परिमार्जन, एसएमएस अलर्ट सेवा तथा भू स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) हेतु आवेदन करने की सुविधा प्रारंभ की गई है। इन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए पंचायत में कार्यरत वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) को प्राधिकृत किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन पंजी 2 देखने, दाखिल खारिज आवेदन जमा करने एवं लगन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि भू मापी हेतु ऑनलाइन आवेदन 40 रुपए प्रति आवेदन (जीएसटी / टैक्स अलग से एवं प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क 1.50 रुपए) निर्धारित है। एसएमएस अलर्ट सुविधा प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 किरुपए प्रति जमाबंदी (जीएसटी / टैक्स अलग से) परिमार्जन हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क 30 रुपए प्रति आवेदन (जीएसटी / टैक्स अलग से तथा प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क 1.50 रुपए) निर्धारित है। भू स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 रुपए प्रति आवेदन कि( जीएसटी / टैक्स अलग से एवं प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क 1.50 रुपए) निर्धारित है।
जिलाधिकारी ने इसके लिए जिले के आम रैयतों में जागरूकता फैलाने और वसुधा केंद्रों को सशक्त करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे आम लोगों की भू राजस्व संबंधी दुश्वारियां दूर होंगी।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी