वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बेताव बिजली विभाग की कार्य शैली दिनानुदिन गर्त में जाता दिख रहा है। अनुमंडल मुख्यालय से करीब डेढ़ से दो मीटर दूर पावर ग्रिड सव स्टेशन होने के बावजूद एक हल्की सी बरसात को भी यहॉ का ट्रांसमिशन लाईन झेल पाने में सक्षम नहीं दिख रहा है। बूंदावांदी भी अगर हुई तो घंटों के लिए उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप पड़ जाने का सिलसिला यहॉ विगत कई महीनों से आम हो चुका है। अगर पानी के साथ ऑधी भी हो तो क्या मजाल कि बिजली आपूर्ति जारी रह पाये। बिजली बोर्ड से बिजली कंपनी बनने के बाद बुनियादी ढ़ॉचों में सुधार के लक्षण शुरुआती दौर में जरुर दिखे। पर अब सब पूर्ववत होने के राह पर अग्रसर है। बिजली विभाग भले ही स्मार्ट होने और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर तक लगाने के लाख दावे करें परंतु विभाग का स्मार्टनेस हर पल बिगड़ता जा रहा है। मानव कार्य बल का भी सरकारीकरण होता जा रहा है। घंटों फ्यूज जले रहने के कारण आपूर्ति बंद रहता है। अगर किसी ने फोन कर दिया या बता दिया तो फ्यूज बनाने वाला मानव बल उससे उपकृत होने की मंशा रखता है। उपकृत नहीं हुआ तो आगे से या तो फोन बंद या नो रिप्लाई………..गुरुवार पूर्वाह्न हुई वर्षा के बाद करीब बारह बजे से ही समाचार प्रेषण के संध्या सात बजे तक यहॉ लोगों को बिजली का सप्लाई नजर नहीं आया है। दूकानदार बिजली के अभाव में अपना शटर डाउन करने के लिए मजबूर हैं। औद्योगिक उपभोक्ता ग्राहकों के खोजबीन और पूछताछ से परेशान हैं। सरकारी कार्यालयों में आज दिन भर बिजली के कारण काम काज अलग वाधित रहा। बाढ़ बरसात का समय है। घर द्वार और चौक चौराहों पर अंधकार का साम्राज्य कायम है। लोग एक बार फिर से लालटेन और मोमबत्ती की तलाश में दूकानों तक पहुॅच रहे हैं। पर बाजार की दूकानें भी बंद है। विभागीय एवं जबावदेह अधिकारी से संपर्क करने पर बात तक नहीं हो पा रही है। अभी यह हाल है तो स्मार्ट मीटर लगाने पर क्या होगा ? लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी