वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास(मधुबनी)
आगामी 17 जुलाई को शहादत का गम मनाने वाले त्योहार मुहर्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय थाना में गुरुवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार,बीडीओ फुलपरास पंकज कुमार निगम,सीओ घोघरडीहा शशांक सौरभ,थानाध्यक्ष पुनि पवन कुमार सिंह समेत थाना क्षेत्र केे सभी वर्तमान एवं भूतपूर्व पंचायत प्रतिनिधीगण,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधीगण,मुहर्रम कमिटी एवं अखाड़ों के संचालकगण,मिडिया कर्मी एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक में मुहर्रम के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाकों में शांति ब्यवस्था एवं अमैन चैन बनाये रखने को लेकर उपस्थित लोगों के साथ अधिकारियों ने सलाह मशविरा किया। अधिकारियों ने पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील करते हुए कहा कि ताजिया जुलूस हेतु लाईसेंस लेना आवश्यक होगा। साथ ही नशापान कर जुलूस में शामिल लोगों को चिन्ह्ति कर कारर्वाई की जायेगी। डीजे के बजाने एवं घातक हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण पांबदी रहेगी। ताजिया मिलान के वक्त आतिशबाजी वर्जित रहेगा। बैठक में रंधीर सेन,शिशिर कुमार चंदन,अशोक कुमार मंडल,चुल्हाई कामत,मुखिया उमर खान,अशोक कापर,कृष्ण कुमार सिंह यादव,प्रो0 देव नारायण यादव समेत थाना के सभी पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी